ब्रेकिंग
डस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांगघर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीजमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ेशराबबंदी में वसूली कांड! अपहरणकर्ता बने 4 एक्साइज अफसरों पर 'केस' दर्ज हुआ पर विभाग ने कुछ नहीं किया, सिर्फ चिट्ठी-चिट्ठी खेला जा रहा, आरोपी महिला SI को 'वरीय' की मीटिंग में लेकर गए थे 'अधीक्षक' बिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा कामडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांगघर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला दिव्यांग युवक का शव, पत्नी ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटीजमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला; फायरिंग में 4 लोग घायल, दो हमलावर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ेशराबबंदी में वसूली कांड! अपहरणकर्ता बने 4 एक्साइज अफसरों पर 'केस' दर्ज हुआ पर विभाग ने कुछ नहीं किया, सिर्फ चिट्ठी-चिट्ठी खेला जा रहा, आरोपी महिला SI को 'वरीय' की मीटिंग में लेकर गए थे 'अधीक्षक' बिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा काम

बिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा काम

Bihar road project News: बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भागलपुर से बांका के बीच सफर करने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। स्टेट हाईवे-25 के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की योजना को मंजूरी मिल गई है, जिससे...

बिहार के इन जिलों में 239 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, SH-25 का होगा चौड़ीकरण, अक्टूबर से शुरू होगा काम
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar road project News: भागलपुर से अमरपुर और बांका जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े स्टेट हाईवे-25 के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का रास्ता साफ हो गया है. पथ निर्माण विभाग ने करीब 44 किलोमीटर लंबे इस सड़क प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. इस पूरी परियोजना पर 239 करोड़ 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.


योजना के तहत भागलपुर-अमरपुर-बांका मार्ग को पेव्ड शोल्डर के साथ आधुनिक टू-लेन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा. सड़क निर्माण का काम अक्टूबर महीने से शुरू होने की उम्मीद है. यह परियोजना प्रगति यात्रा योजना के तहत पथ प्रमंडल भागलपुर और बांका में कराई जाएगी.


सड़क के दोनों किनारों पर बनेगा पेव्ड शोल्डर

नई सड़क की खास बात यह होगी कि इसके दोनों किनारों पर पेव्ड शोल्डर बनाया जाएगा. इससे सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों और छोटे वाहनों को अतिरिक्त जगह मिलेगी. इसके साथ ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम करने में मदद मिलेगी.


लंबे समय से इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. जगह-जगह सड़क की खराब हालत और यातायात दबाव के कारण लोगों को सफर में ज्यादा समय लग रहा था. सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.


टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होगा निर्माण

परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी BSRDCL को इस पूरे निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. विभाग की ओर से जल्द ही निविदा जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. सड़क के निर्माण के बाद भागलपुर से अमरपुर और बांका के बीच यात्रा पहले के मुकाबले आसान और सुरक्षित होने की उम्मीद है. बेहतर सड़क बनने से यात्रियों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों को भी फायदा मिलेगा.


भागलपुर-अमरपुर-बांका स्टेट हाईवे-25 बिहार और झारखंड के बीच आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है. यह मार्ग भागलपुर, बांका और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ व्यापार और कारोबार के लिए भी अहम है.


इस सड़क मार्ग पर गुड़हट्टा चौक, गोराडीह, तमौनी मोड़, सिमरिया, कजरैली, अंधरी, रतनगंज, कुल्हड़िया, डुमरामा, अमरपुर, इंग्लिश मोड़ और समुखिया जैसे कई प्रमुख बाजार और व्यापारिक केंद्र आते हैं. सड़क के चौड़ीकरण के बाद इन इलाकों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है.