ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को मिली रफ्तार, CM सम्राट चौधरी ने दिया यह निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की 11 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से शहरीकरण, आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

बिहार न्यूज
अधिकारियों को काम में तेजी लाने का दिया निर्देश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के संकल्प सभागार में आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ग्यारह सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने 11 टाउनशिप के लोकेशन, प्रत्येक सैटेलाइट टाउन की भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना विकास की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।


समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि टाउनशिप विकास योजना महत्वपूर्ण योजना है। इस परियोजना को राज्य के शहरीकरण, आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर तथा बेहतर आवासीय सुविधाओं के दृष्टिकोण से सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। भूमि अधिग्रहण, स्वीकृतियों एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आने वाली बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा नागरिकों को आधुनिक जीवन-स्तर के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक बिहार राज्य आवास बोर्ड निलेश रामचन्द्र देवरे सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

टैग्स