ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार: हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी मुर्गा लोड पिकअप वैन, लोगों में चिकन लूटने की मची होड़

BANKA: अबतक आपने बिहार में तेल और शराब की लूट से जुड़ी खबरें सुनी होंगी लेकिन इस बार का मामला थोड़ा अलग है। बांका में एक पिकअप वैन के पलटने के बाद उसपर लोड मुर्गा लूटने की लोगों मे

बिहार: हादसे के बाद सड़क किनारे पलटी मुर्गा लोड पिकअप वैन, लोगों में चिकन लूटने की मची होड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: अबतक आपने बिहार में तेल और शराब की लूट से जुड़ी खबरें सुनी होंगी लेकिन इस बार का मामला थोड़ा अलग है। बांका में एक पिकअप वैन के पलटने के बाद उसपर लोड मुर्गा लूटने की लोगों में ऐसी होड़ मची कि चंद घंटों के भीतर करीब 12 क्विंटल चिकन लूटकर फरार हो गए। जिसके हाथ जितनी मुर्गियां लगी लेकर फरार हो गया। घटना घटना रजौन थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार को भागलपुर की तरफ से एक मुर्गा लदी पिकअप वैन तेज गति से सदर बाजार जा रही थी। इसी दौरान रजौन थाना क्षेत्र के 13 माइल चौक के पास सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों से पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअव वैन ड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। इस घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


इधर, जैसे ही ग्रामीणों को मुर्गा लोड पिकअप वैन के पलटने की खबर मिली, लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े और उनमें मुर्गा लूटने कु होड़ मच गई। करीब एक घंटे के भीतर लोगों ने आधा पिकअप वैन खाली कर दिया। पिकअप वैन पर करीब 24 क्विंटल मुर्गा लोड था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने पिकअप वैन और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया हालांकि तब तक लोगों ने 12 क्विंटल मुर्गा लूट लिया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें