ब्रेकिंग
खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा

SAHARSA: मकान में आग लगने से डेढ़ लाख का सामान जलकर राख, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

सहरसा के गंगजला वार्ड नंबर 31 में एक मकान में अचानक आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दो दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के गंगजला स्थित वार्ड नंबर 31 में भीषण अगलगी की घटना हुई। एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर के एक कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। 


पीड़ित परिवार के मुताबिक, इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, सूचना मिलने के महज 15 मिनट के अंदर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के मकानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।


अगलगी की घटना शहर के गंगजला स्थित पुराने बस स्टैंड के पीछे की है। वार्ड नंबर 31 की निवासी सुनैना देवी ने बताया कि मंगलवार को वह घर के दूसरे कमरे में घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक कमरे से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पातीं, आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय पर टीम के पहुंचने से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया।


घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 31 के पार्षद आशीष रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने भी प्रारंभिक तौर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता