ब्रेकिंग
सारण में हसनपुरा-मुरहिया बांध पर बढ़ा कटाव, ग्रामीण परेशान, SDM ने किया निरीक्षणनेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में अलर्ट: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 60 प्रकार की दवाओं की व्यवस्थानेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनसारण में हसनपुरा-मुरहिया बांध पर बढ़ा कटाव, ग्रामीण परेशान, SDM ने किया निरीक्षणनेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में अलर्ट: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 60 प्रकार की दवाओं की व्यवस्थानेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मन

बिहार: तेज रफ्तार स्कूल बस और बुलेट की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

KAIMUR: कैमूर में एक बार फिर तेर रफ्तार ने कहर बरपाया है। तेज रफ्तार स्कूली बस और बुलेट की हुई सीधी टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। इस हादसे के बाद ड्राइवर बस को सड़क पर खड़ी कर

बिहार: तेज रफ्तार स्कूल बस और बुलेट की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में एक बार फिर तेर रफ्तार ने कहर बरपाया है। तेज रफ्तार स्कूली बस और बुलेट की हुई सीधी टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। इस हादसे के बाद ड्राइवर बस को सड़क पर खड़ी कर फरार हो गया है। घटना भभुआ मोहनिया पथ पर मरिचांव गेट के पास की है।


दोनों मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के भनखनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुलेट सवार दोनों लड़के मोहनिया से भभुआ की तरफ जा रहे थे, स्कूल की छुट्टी होने के बाद भभुआ डीपीएस स्कूल की बस बच्चों को लेकर मोहनिया की तरफ जा रही थी। 


इसी दौरान मरिचांव गेट के पास सड़क किनारे कुछ लोग पेड़ की कटाई कर रहे थे और वह पेड़ सड़क पर गिरने लगा। बाइक सवार उस गिर रहे पेड़ से बचने को लेकर सामने से आ रही बस में जाकर टक्कर मार दिए हैं। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता