ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर हंगामा, सांसद के समझाने पर भी नहीं माने लोग; ग्रामीणों का गुस्सा देख रास्ता बदलकर निकले संजय जायसवाल

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन

बिहार: सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर हंगामा, सांसद के समझाने पर भी नहीं माने लोग; ग्रामीणों का गुस्सा देख रास्ता बदलकर निकले संजय जायसवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस हंगामे के बीच बीजेपी सांसद संजय जायसवाल फंस गए। पहले तो उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकर जब लोग नहीं मानें तो उनके गुस्से को देख रास्ता बदलकर वहां से निकल गए।


दरअसल, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। बताया जाता है कि मृतक नौतन थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव के रहने वाले प्रदीप सिंह का 11 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार है। मौत की खबर के बाद दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने गोपालगंज-बेतिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया।


इसी बीच पश्चिम चंपारण के बीजेपी सांसद संजय जायसवाल का काफिला वहां से गुजर रहा था। लोगों की भीड़ देखकर संजय जायसवाल गाड़ी से बाहर निकले और पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के बाद गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं थे। बाद में ग्रामीण के आक्रोश को देखते हुए बीजेपी सांसद को रास्ता बदलकर वहां से निकलना पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नौतन थाना की पुलिस लोगों को सुलझाने में जुटी है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता