ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा....

पथ निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल भागलपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता नागेंद्र भगत पर बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी चालानों के आधार पर भुगतान के मामले में जांच के बाद रिटायरमेंट के पश्चात उनकी पेंशन से कटौती की गई है

Bihar Road News, पथ निर्माण विभाग, नागेंद्र भगत, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल भागलपुर, फर्जी चालान मामला, कार्यपालक अभियंता, पेंशन कटौती, विभागीय कार्रवाई, बिहार इंजीनियर सजा
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग के एक कार्यपालक अभियंता को दंड दिया गया है. रिटायरमेंट के बाद पेंशन राशि से कटौती की गई है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने पत्र जारी किया है. 

नागेंद्र भगत ने किया था बड़ा खेल 

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल भागलपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता नागेंद्र भगत पर गंभीर आरोप थे. आरोप था कि इन्होंने संवेदक के द्वारा समर्पित चालान का सत्यापन कराये बिना ही फर्जी चालान के आधार पर आंशिक भुगतान किया. जांच में 20 में से 19 चालान फर्जी पाए गए. कार्यपालक अभियंता ने फर्जी चालान के आधार पर 3 लाख रू का आंशिक भुगतान किया था. 

रिटायरमेंट के बाद मिली सजा 

इस आरोप में 30 दिसंबर 2022 के प्रभाव से नागेंद्र भगत के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गई. तत्कालीन कार्यपालक अभियंता पर कई अन्य गंभीर आरोप थे . इसके बाद विभागीय कार्यवाही संचालित कर रिटायरमेंट के बाद भी राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल भागलपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता नागेंद्र भगत की पेंशन से दो वर्षों तक पांच फ़ीसदी की कटौती का दंड दिया गया है. पथ निर्माण विभाग की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता