ब्रेकिंग
बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी

Bihar News: बेतिया के मझौलिया में ससुराल जा रहे युवक बिट्टू राम की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सुगौली थाना स्थित फुलवरिया गांव निवासी बिट्टू राम, पिता संतोष राम, की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, बिट्टू राम रविवार को अपनी बाइक से ससुराल मझौलिया जा रहा था, तभी गुरचुरवा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बिट्टू राम की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना 112 डायल नंबर पर दी। सूचना पाकर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच भेजा।


सोमवार, 15 सितंबर को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद गांव और परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बिट्टू राम की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही घर-परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया।


वहीं, पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता