ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में NH-106 पर शनिवार रात तीन बाइकों की जोरदार टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह युवक घायल हुए, जिनमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही..

बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज से सामने आया है, जहां NH-106 पर शनिवार रात तीन बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


हादसा उदाकिशुनगंज के रामबाग स्थित NH-106 पर हुआ. बताया जा रहा है कि तीनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे. इसी दौरान तीनों बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी.


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 की पुलिस को सूचना दी. पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया.


प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया.


मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13, उजानी रहटा निवासी मु. नुसराज के पुत्र मु. डब्ल्यू के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 19 वर्ष थी.


हादसे में घायल युवकों की पहचान डोहटवारी वार्ड संख्या 5 निवासी बिलट पासवान के पुत्र सौरभ कुमार (18), अशोक पासवान के पुत्र अभिनंदन कुमार (21), सिंहेश्वर पासवान के पुत्र विक्रय पासवान (18), वार्ड संख्या 13 उजानी रहटा निवासी मु. शरीफ के पुत्र मु. सउद (19) और मु. अब्बास के पुत्र मु. अहद (19) के रूप में हुई है.


प्रत्यक्षदर्शी राजीव कुमार के अनुसार, तीनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे. किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. अचानक तीनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.


हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद एक युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पांच घायलों का इलाज जारी है.