ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

BIHAR NEWS : बिहार सड़क हादसा: NH-19 पर बाइक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

BIHAR NEWS : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास बीती रात सड़क पार कर रहे पिता पुत्र को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही पीता की मौत हो गई।

सड़क हादसे में मौत
सड़क हादसे में मौत
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाइक की टक्कर से पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 


जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास बीती रात सड़क पार कर रहे पिता पुत्र को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही पीता की मौत हो गई। जबकि पुत्र की हालत गंभीर हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद दोनों बाइक सवार भी चोटिल होकर सड़क पर गिर गए।


वहीं,घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना में मृतक की पहचानजहानाबाद जिला के स्वर्गीय सतनारायण साहू का 44 वर्षीय पुत्र शिव कुमार उर्फ मंटू साहू के रूप में हुई है। इसके बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि शिव नारायण अपने मृत माता के शव को लेकर वाराणसी में अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे। तभी कुर्रा गांव के पास होटल में खाना खाए और फिर सड़क पार करने लगे इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने इनको टक्कर मार दिया। मृतक के बड़े भाई सिद्धेश्वर साव ने बताया मां के मौत हो जाने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए हम सभी लोग जहानाबाद जिला से बनारस जा रहे थे। मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास nh 19 के किनारे लाइन होटल पर सभी लोग खाना खा रहे थे।


इधर, जहां मेरा छोटा भाई और उसका बेटा खाना खाकर सड़क पार करके गाड़ी के पास जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने कर इन लोगों में टक्कर मार दिया जिसमें मेरे छोटे भाई की मौत हुई है और उसके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार भी गिर कर घायल हो चुके हैं । डॉक्टर ने सभी को रेफर कर दिया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें