ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

Bihar News: काम पर लौटे बिहार के 2817 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी, राजस्व महा–अभियान में आई तेजी; अबतक मिले इतने आवेदन

Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान को गति मिली है. 2817 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी काम पर लौट आए हैं. अब तक दो लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा–अभियान को गति मिलनी शुरू हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों से अपील के बाद हालात बदल गए हैं। 29 अगस्त की शाम तक 2817 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी काम पर लौट आए हैं।काम पर लौटे सभी संविदा कर्मियों ने अपने–अपने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पास योगदान दे दिया है।


रैयतों में उत्साह, अब तक दो लाख आवेदन

शिविरों में रैयतों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अब तक करीब दो लाख आवेदन रैयतों द्वारा शिविरों में जमा कराए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक आवेदन अररिया में 21849, औरंगाबाद में 16216, पटना में 10947, गया में 10082 और खगड़िया में 9251 आए हैं। इनमें ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराने, बंटवारा नामांतरण और उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित हैं। अधिकारी मानते हैं कि रैयतों का यह उत्साह इस महा–अभियान की सफलता का संकेत है। सभी रैयत इसमें बढ़–चढ़कर भाग ले रहे हैं।


जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण

विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 3 करोड़ 60 लाख जमाबंदियों में से अबतक 55 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति रैयतों के बीच वितरित कर दी गई है। इसमें एक नंबर पर सीतामढ़ी है जहां 89.99 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण कर दिया गया है। दूसरे नंबर पर रहे वैशाली में  86.19, तीसरे नंबर पर जहानाबाद में 83.38, चौथे नंबर पर गोपालगंज में 81.16, पांचवें नंबर पर शेखपुरा है जहां 80.73 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण कर दिया गया है। शेष प्रतियों का वितरण भी अभियान की अवधि में प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता