ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

BIHAR POLITICS : तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, कहा- "मां सबकी होती है, लेकिन भाजपा खुद भी करती रही है अमर्यादित बयानबाजी"

BIHAR POLITICS : BIHAR POLITICS : बिहार की सियासत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एनडीए ने इस मुद्दे पर आधे दिन का बिहार बंद बुलाया, तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए इसे अमर्यादित बता

Tejashwi Yadav statement on PM Modi mother remark
Tejashwi Yadav statement on PM Modi mother remark
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR ELECTION : बिहार के अंदर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने को लेकर जमकर बबाल मचा हुआ है। कल इस मुद्दे को लेकर एनडीए आधे दिन का बिहार बंद भी बुलाया है। इसके बाद इस मामले में बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। तेजस्वी ने इसे अमर्यादित तो जरूर बताया है लेकिन उन्होंने भाजपा के ऊपर भी ऐसे ही शब्दों के उपयोग करने का आरोप लगाया है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि, मां सबकी होती है और मां शब्द लेते ही बहुत सुकून मिलता है। बेजुबान की भी मां होती है। ऐसे में किसी की भी मां के लिए ऐसा शब्द नहीं बोलना चाहिए। हम लोग इसके पक्षधर नहीं हैं। ना ही हम लोगों के संस्कार में यह है। इसलिए हमलोग इसे गलत मानते हैं।


लेकिन तेजस्वी ने पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पीएम कल आंसू बहा रहे थे पर शायद उनको याद नहीं है कि वह रेवन्ना के प्रचार में जाते हैं। जिसके ऊपर किस तरह का आरोप लगा है, वह बताने की शायद ही जरूरत हो। इतना ही नहीं पीएम यह कहते हैं कि 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड है। इसके अलावा सोनिया जी को इतनी भद्दी-भद्दी बातें कही गईं।


इसके आगे उन्होंने कहा कि यही मोदी जी थे जिन्होंने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था। इतना ही नहीं मुझे भाजपा के विधायकों ने मां-बहन की गाली सदन में देने का काम किया। जो व्यक्ति हमारे प्रवक्ता सारिका पासवान को नंगे घुमाने की बात कह रहा था, सड़क पर आज भाजपा पार्टी उसे ज्वाइन करवाती है और उसे सम्मानित करती है। मेरा सवाल यह है कि तब प्रधानमंत्री कहां थे, तब उन्हें यह बातें याद नहीं आ रही थीं।


वहीं, तेजस्वी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार की जनता जानती है और सब कुछ समझती है। अब देश के अंदर और बिहार के अंदर यह दिखावटी और मिलावटी राजनीति से काम चलने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री तो विदेश में थे तो जमकर ठहाका लगा रहे थे और भारत आए तो उन्हें रोना आने लगा।


इधर, कल के बिहार बंद को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब यह तो सोचने वाली बात है कि सरकार के लोग ही बिहार बंद कर रहे हैं। वैसे भी प्रधानमंत्री आते हैं तो स्कूल तो ऐसे ही बंद हो जाता है। हकीकत यह है कि भाजपा डरी हुई है। हम लोगों को जो  "वोटर अधिकार यात्रा" में जन सैलाब और समर्थन मिला है उसमें उनकी चोरी पकड़ी गई है तो बेचैन हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें