ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

BIHAR NEWS : बिहार सरकार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 DSP और दारोगा को दिया बड़ा उपहार , साइबर थाना मोतिहारी का प्रदर्शन सबसे बेहतर

BIHAR NEWS : बिहार पुलिस लगातार अपनी कार्यशैली और उपलब्धियों से राज्य में नई पहचान बना रही है। अपराध नियंत्रण और विशेषकर साइबर अपराधों की रोकथाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को अब सरकार भी सम्मानित कर रही है।

बिहार पुलिस
बिहार पुलिस
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR POLICE : बिहार की पुलिस अब पहले से अधिक सशक्त नजर आ रही है। यही वजह है की अब सरकार भी इनलोगों को अपने तरफ से प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार और बिहार पुलिस के तरफ से राज्य के अंदर बेहतर कार्य करने वाले 46 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आइए जानते हैं कि पूरी जानकारी क्या है ?


जानकारी के अनुसार, आर्थिक एवं साइबर अपराध के रोकथाम एवं कांडों के अनुसंधान, उद्भेदन, गिरफ्तारी, अवैध उत्खनन से संबंधित जॉच, साइबर से संबंधित प्रशिक्षण, साइबर जागरूकता, एन०सी०आर०पी० पोर्टल पर किये गये कार्य आदि से संबंधित किये गये उत्कृष्ट कार्यों में सराहनीय योगदान के लिये जिलों के साइबर थाना तथा आर्थिक अपराध इकाई के आर्थिक एवं साइबर प्रभाग के निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं 5000/रू० की नगद राशि से उनके अंकित नाम के अनुसार उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए उक्त पदाधिकारी / कर्मी को पुरस्कृत किया गया है।


बताया जा रहा है कि पदाधिकारी का नाम एवं पद अभिनव परासर पुलिस (उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष) के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

साईबर थाना मोतिहारी के द्वारा साइबर अपराध के रोकथाम एवं साइबर कांड के अनुसंधान में मोतिहारी साइबर थाना कांड सं0-92/25 एवं 78/25 में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान किया गया है। साथ ही एक वर्ष के अंदर कुल 66 गिरफ्तारी, 39,60,030 रु० कैश की बरामदगी एवं फ्रॉड की 1124400 रु० की राशि को पीड़ित के खातों में वापस कराने में पुरे राज्य में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया गया है।


इसके अलावा मुमताज आलम (पुलिस निरीक्षक) को सराहनीय कार्य एवं योगदान के लिए सबसे उत्तम थाना घोषित करते हुए मोतिहारी साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष श्री अभिनव परासर को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाता है। साईबर थाना मोतिहारी के द्वारा साइबर अपराध के रोक-थाम एवं साइबर कांड के अनुसंधान में मोतिहारी साइबर थाना कांड सं0-92/25 में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान किया गया है तथा 39,60,030 रू० कैश की बरामदगी किया गया है जो अच्छा एवं सराहनीय कार्य रहा है। अतएव इस सराहनीय कार्य एवं योगदान के लिए मोतिहारी साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक मुमताज आलम को पारितोषिक 5000/- की राशि से पुरस्कृत किया जाता है।


इसके साथ ही राजीव कुमार सिन्हा (पुलिस निरीक्षक) ज्योति शंकर (पुलिस उपाधीक्षक), सद्दाम हुसैन (पुलिस अवर नरीक्षक) को भी पुरस्कृत किया जाएगा। राजीव कुमार सिन्हा ने साईबर थाना मोतिहारी के द्वारा साइबर अपराध के रोकथाम एवं साइबर कांड के अनुसंधान में मोतिहारी साइबर थाना कांड 78/25 में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान किया गया है तथा 1,79,500 रु० कैश की बरामदगी किया गया है जो अच्छा एवं सराहनीय कार्य रहा है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें