ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार पुलिस की तैयारी कर रही लड़की के साथ गैंगरेप, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है. आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया

बिहार पुलिस की तैयारी कर रही लड़की के साथ गैंगरेप, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है. आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता बिहार पुलिस की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. मुजफ्फरपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र की है, जहां एक गाँव में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोप बेला थाना क्षेत्र के धीरन छपरा गाँव के ज्योति कुमार और मुशहरी थाना क्षेत्र के बेदौलिया गाँव निवासी सूरज कुमार पर लगाया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार घटना बीते सात अप्रैल की है. जहां शौच के लिए घर से निकली छात्रा को आरोपी ज्योति और सूरज ने अपहरण कर सुनसान जगह ले जा कर कई घण्टो तक दुष्कर्म किया. साथ ही आरोपित ने इसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद बेहोसी की हालत में घर के समीप छोड़ भाग निकले. 


दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने इस घटना की शिकायत मुशहरी थाना में की. मुशहरी थाना ने कांड के अग्रतर करवाई के लिए महिला थाने को इस केस की जिम्मेवारी सौपी है. जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने केस के अनुसंधान के लिए पीड़िता के ब्यान और उसकी मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता