ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

बिहार पुलिस की परीक्षा स्थगित, 20 जनवरी को नहीं होगा सिपाही का EXAM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि बिहार पुलिस की होने वाली 20 जनवरी की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. फिलहाल इसका कोई कारण नहीं बताया गया है. परीक्षा को लेकर फिर से ति

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि बिहार पुलिस की होने वाली 20 जनवरी की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. फिलहाल इसका कोई कारण नहीं बताया गया है. परीक्षा को लेकर फिर से तिथि की घोषणा की जाएगी. 

बिहार पुलिस की परीक्षा स्थगित, 20 जनवरी को नहीं होगा सिपाही का EXAM


कई जगहों पर चोरी करते हुए पकड़े गए थे छात्र

सिपाही बहाली को लेकर कई जगहों पर विभाग की ओर से चोरी करने का पूरा प्रयास किया गया था. लेकिन बिहार के कई सेंटरों पर छात्र चोरी करते हुए पकड़े गए थे. मुजफ्फरपुर में तो एक छात्र हाईटेक तरीके से चोरी कर रहा था. वह ब्लूटूथ का कान में लगाए हुए थे. जांच के दौरान छुपाने के दौरान वह कान में डाल लिया, पुलिस ने डॉक्टरों के पास ले जाकर निकलवाया था. इसके अलावे कई सेंटरों पर दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए छात्र पकड़े गए थे. बताया जा रहा है कि रद्द करने का एक कारण यह भी हो सकता है.

भीड़ को देखते हुए भी किया जा सकता है रद्द

संभावना यह भी जताई जा रही है कि परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी और दो दिन का ही वक्त दिया गया था. ऐसे में छात्रों को सेंटरों पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. ट्रेनों में जगह नहीं था. इंजन और गेट पर लटकर हजारों छात्र सेंटर पहुंचे थे. कई जगहों पर राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को निशाना बनाया गया था. आने और जाने के दौरान छात्रों को परेशानी को देखते हुए भी रद्द किया जा सकता है.


12 जनवरी को हुई थी पहली परीक्षा

12 जनवरी को फर्स्ट सिटिंग में लगभग 3.25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. सिपाही की परीक्षा दो शिफ्टों में ली जा रही थी. पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से 4 बजे की बीच आयोजित थी. 12 जनवरी के बाद 20 को परीक्षा होने वाली थी. लेकिन आज रद्द कर दिया गया. विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए थे. परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी हो रही थी. परीक्षा सेंटर पर बॉयोमैट्रीक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए जा रहे थे. विभाग के मुताबिक कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए थें. इस परीक्षा के लिए राज्य भर में 550 सेंटर बनाए गए थे. महिला अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए उनके गृह जिले में ही सेंटर बनाये गए थे.दोनों दिनों के परीक्षा में करीब 12 लाख 66 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे.