ब्रेकिंग
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

Bihar Police : यूट्यूब देखकर किया इलाज, मरीज की हुई मौत; परिजन लगा रहे गंभीर आरोप

Bihar Police : राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तब हंगामा हो गया जब एक मरीज का इलाज यूट्यूब देखकर किया जा रहा था और मरीज की मौत हो गई।

Bihar Police : यूट्यूब देखकर किया इलाज, मरीज की हुई मौत; परिजन लगा रहे गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Police : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां राजधानी पटना में डॉक्टर ने एक मरीज का यूट्यूब देखकर इलाज किया। इसके बाद मरीज की मौत हो गई। इसके बाद अब परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तब हंगामा हो गया जब एक मरीज का इलाज यूट्यूब देखकर किया जा रहा था और मरीज की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ किया। यहां मरीज को उल्टी की शिकायत के बाद एडमिट कर दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि मृतक युवक भोजपुर का रहने वाला है और वह सीआईएसएफ में सलेक्ट हो चुका था। मृतक के परिजन ने नर्सिंग होम के सभी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आक्रोशित परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में यूट्यूब देखकर उनके मरीज का इलाज किया जा रहा था। 


इसी लापरवाही की वजह से उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 


पुलिस ने मृतक के आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन, सभी डॉक्टर और नर्स फरार हो गए हैं। वहीं अस्पताल की तरफ से कोई कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। वहीं थानेदार ने इस मामले को लेकर कहा कि जांच के बाद ही सब क्लियर हो पाएगा।