ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

Bihar Police Breaking: बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. पूरी वजह

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां सरकार ने छठ पूजा में शिक्षकों की छुट्टी बढ़ी दी है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। त्योहारों में विधि व्यव

Bihar Police Breaking: बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां सरकार ने छठ पूजा में शिक्षकों की छुट्टी बढ़ी दी है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। त्योहारों में विधि व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। 


दरअसल, दुर्गापूजा के बाद अब बिहार में दिवाली, कालीपूजा और छठ का महापर्व आने वाला है। ऐसे में सरकार ने त्योहारों में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला ले लिया है। सरकार के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया 9 नवंबर कर बिहार के सभी पुलिसकर्मी, पुलिस पदाधिकारी की छुट्टी रद्द कर दी गई है।


राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, दिवाली, कालीपूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने को लेकर 29 अक्टूबर से 09 नवंबर तक सभी प्रकार की छुट्टी को रद्द किया गया है। किसी भी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी की छुट्टी उस परिस्थिति में मिलेगी जब कोई आपात स्थिति हो। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और अन्य पुलिस विंग को इसकी जानकारी दे दी है।