ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

बिहार पुलिस भर्ती में इन अभ्यर्थियों को हाइट में मिलेगी छूट, जानिए अब क्या होगी न्यूनतम ऊंचाई

PATNA: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तहत पिछड़ी जाति (ईबीसी) और अनुसूचित जाति और जनजाति (एससी-एसटी) कोटि की महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई सीमा में छूट मिलेगी. CM नीतीश कुमार ने

 बिहार पुलिस भर्ती में इन अभ्यर्थियों को हाइट में मिलेगी छूट, जानिए अब क्या होगी न्यूनतम ऊंचाई
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तहत पिछड़ी जाति (ईबीसी) और अनुसूचित जाति और जनजाति (एससी-एसटी) कोटि की महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई सीमा में छूट मिलेगी. CM नीतीश कुमार ने सोमवार को विधानसभा में इस बात की घोषणा की. उन्होंने ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेंटीमीटर है. जिसको लेकर सरकार तत्काल गौर करेगी. इस मामले को बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने उठाया था.


सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश मिश्रा और विधायक अनिल कुमार के तारांकित प्रश्न पर पूरक प्रश्न पूछनेवाले पटना सिटी के विधायक नंद किशोर यादव के सवाल का जवाब दे रहे थे. जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह केंद्र में तत्कालीन स्व अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, तो उन्होंने गृह मंत्रालय में खेल कोटे से खिलाड़ियों की नियुक्ति की पहल करायी थी. बिहार आने के बाद वह वर्ष 2014 में खिलाड़ियों की नियुक्ति की नीति तैयार की. उस समय भाजपा के सदस्य उनके साथ थे.


बता दें BJP के नंदकिशोर यादव ने सरकार से पूछा था कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर, साथ अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति-जनजाति के पुरुषों के लिए सामान्य वर्ग की ऊंचाई से पांच सेमी कम यानी न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी निर्धारित किया गया है. साथ ही सभी वर्गों की महिला कैंडिडेट के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी निर्धारित की गयी है.

टैग्स