ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Bihar News: बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों के खिलाफ होगा एक्शन, सरकार ने जारी किया आदेश

Bihar News: बिहार सरकार ने पीडीएस दुकानों में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खराब गुणवत्ता या कम अनाज देने वाले डीलरों पर FIR और लाइसेंस रद्द की कार्रवाई शुरू हुई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने राज्य के सभी उप निदेशक (आपूर्ति), जिला आपूर्ति पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Zero Office Day के माध्यम से चलाए जा रहे राज्यव्यापी सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। 


समीक्षा में प्रधान सचिव ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों जिनमें कम खाद्यान्न देने एवं खराब गुणवत्ता के खाद्यान्न देने की शिकायत की रिर्पोट जाँच प्रतिवेदन से प्राप्त हुई है, पर नियमानुसार कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करें।


जीरो ऑफिस डे अभियान अगले दो दिनों तक चला कर शेष बचे हुए जन वितरण प्रणाली की दुकानों की शत-प्रतिशत निरीक्षण कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रधान सचिव ने वैसे पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई करने का निदेश दिया, जिन्होने निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


इस राज्यव्यापी सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण अभियान में अबतक कुल 45,335 सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण सम्पन्न हो चुका है, शेष 8613 सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण अगले दो दिनों में सम्पन्न किया जाना है।


निरीक्षण में प्राप्त प्रतिवेदन में 1309 सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकान में कम मात्रा में खाद्यान्न देन, 1192 में खराब गुणवत्ता की अनाज देने तथा 4326 में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत प्राप्त हुई है। अभी तक कुल 7955 सार्वजनिक वितरण प्रणाली डीलरों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अबतक कुल 33 प्राथमिकी दर्ज कराया गया है तथा 43 सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकान की लाईसेंस रद्द किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें