ब्रेकिंग
Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा

बिहार : सास-बहु की लड़ाई चुनावी अखाड़े तक पहुंची, मुखिया चुनाव में एक-दूसरे को देंगी कड़ी टक्कर

MUZAFFARPUR : घर में सास और बहू के बीच अनबन की खबरें आम बात है. दोनों के बीच विवाद के किस्से हम और आप अक्सर सुनते रहे हैं. लेकिन सियासी अखाड़े में सास-बहू की लड़ाई कभी-कभार ही

बिहार : सास-बहु की लड़ाई चुनावी अखाड़े तक पहुंची, मुखिया चुनाव में एक-दूसरे को देंगी कड़ी टक्कर
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : घर में सास और बहू के बीच अनबन की खबरें आम बात है. दोनों के बीच विवाद के किस्से हम और आप अक्सर सुनते रहे हैं. लेकिन सियासी अखाड़े में सास-बहू की लड़ाई कभी-कभार ही देखने और सुनने को मिलता है. एक ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में पंचायत चुनाव में सामने आया है. प्रखंड की धरहरवा पंचायत में मुखिया पद के लिए सास और बहू आमने-सामने हैं.


मिली जानकारी के मुताबिक, इन्दलेश देवी अपनी मंझली बहू सविता देवी से चुनावी दंगल में भिड़ी हैं. नामांकन वापसी की तिथि 8 नवंबर को बीत गई. लेकिन दोनों की सुलह नहीं हो पाई. इसलिए अब सास- पतोहू को चुनाव चिह्न भी मिल चुके हैं और दोनों घर-घर वोट मांगने पहुंच भी रही हैं. बताया जा रहा है कि चुनावी मैदान में सास-बहू की यह लड़ाई पर्दे के पीछे दाे भाइयों की सियासी आकांक्षा की लड़ाई है.बड़ा भाई मां इन्दलेश देवी के लिए कैंपेन कर रहा है जबकि मंझला भाई अपनी पत्नी सविता देवी के लिए वोट मांग रहा है. यहां 8 दिसंबर को मतदान होना है.


बड़े भाई संजय गुप्ता धरहरवा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष हैं. वह पूर्व में पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं और उनकी पत्नी सरकारी सेवा में है. धरहरवा पंचायत में मुखिया पद महिलाओं के लिए आरक्षित हाे गया. इसलिए उन्होंने 2016 में अपनी भावज सविता देवी काे चुनावी अखाड़े में उतारा. लेकिन वह चुनाव हार गई. इस बार के चुनाव में संजय गुप्ता ने भावज के बजाय मां को तवज्जो दी. सियासी रंग में रंग चुकी सविता देवी काे यह रास नहीं आया. इसके फलस्वरूप वह सास से ही दाे-दाे हाथ करने चुनावी मैदान में उतर गई.

टैग्स