ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बिहार : पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद के दौरान दो पक्ष

बिहार : पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है।  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई। यह मामला रिगा थाना क्षेत्र के बभनगाम का है। 


मिली जनकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह पुकार साह और शोभा देवी के बीच तीखी झड़प हो गई थी। दोनों के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष के लोग लाठी और डंडा चलाने लगे।  इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए। वहीं, किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुकार साह द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोन लिया गया था। जिसका पैसा नहीं चुकाने पर शोभा देवी द्वारा पैसा लौटाने को कहा गया।  इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और लाठी- डंडा चलाने लगे। इस मारपीट में कई लोग घायल भी हो गए है। फिलहाल घायलों का इलाज के लिए पीएससी में भर्ती करवाया गया है।  जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। 


उधर , इस पूरी घटना को लेकर देगा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अगर घायलों द्वारा फर्द बयान दिया जाता है तो मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।