ब्रेकिंग
छपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोप

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपील

Bihar Weather Alert: बिहार में आज बारिश का असर तेज रहने वाला है। IMD ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। गया, कैमूर, औरंगाबाद और रोहतास समेत कई इलाकों में मौसम को लेकर खास सावधानी जरूरी...

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपील
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Water News: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.


आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए Orange Alert जारी किया गया है. यह अलर्ट 9 सितंबर 2026 को शाम 5:35 बजे तक के लिए जारी किया गया है.


विभाग ने लोगों से मौसम खराब रहने के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. खासकर खुले स्थानों पर जाने से बचने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.


पटना और सिवान में भी मौसम को लेकर अलर्ट

पटना और सिवान जिले के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है. इन दोनों जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. दोनों जिलों के लिए जारी अलर्ट 9 सितंबर 2026 को शाम 6:45 बजे तक प्रभावी रहेगा.


मौसम विभाग की ओर से भी बिहार में 9 सितंबर को बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले दिनों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है.


वज्रपात को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने और प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है.


बिहार में इस समय बारिश और बाढ़ की स्थिति भी कई इलाकों में चिंता का विषय बनी हुई है. राज्य की कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग की ओर से बारिश और वज्रपात की चेतावनी ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है.