ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

बिहार में NH-327E अपग्रेडेशन को ₹1547.55 करोड़ की मंजूरी, किसानों और उद्योगों को मिलेगा लाभ

बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग 327E पर परसरमा-अररिया (102.193 किमी) मार्ग के 2-लेन ब्राउनफील्ड अपग्रेडेशन को ₹1547.55 करोड़ की मंजूरी, परियोजना से यातायात सुगम होगा और स्थानीय उद्योगों व कृषि को मिलेगा बढ़ावा।

बिहार
बिहार के विकास को नई रफ्तार!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग 327E पर परसरमा से अररिया (102.193 किमी) मार्ग के पेव्ड शोल्डर सहित 2-लेन में ब्राउनफील्ड अपग्रेडेशन कार्य के लिए ₹1547.55 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। 


यह परियोजना सुपौल, पिपरा, त्रिवेणीगंज, रानीगंज जैसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों के लिए बाईपास के साथ बनाई जाएगी, जिससे भारी वाहनों का दबाव इन शहरों पर कम होगा और यातायात अधिक सुरक्षित व सुगम होगी। इस मार्ग विकास परियोजना से न सिर्फ यात्रा के समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। 


इस परियोजना से विशेष रूप से मखाना, मत्स्यपालन, मक्का, दुग्ध उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य छोटे उद्यमों को लाभ होगा, जो इस क्षेत्र की पारंपरिक और प्रमुख आजीविका का स्रोत है। बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने में सुविधा होगी, जिससे स्थानीय उद्योगों, कृषि और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना न सिर्फ वर्तमान की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि भविष्य की ट्रैफिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक सतत और दूरदर्शी समाधान भी प्रदान करेगी।