ब्रेकिंग
'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश

Bihar News: बिहार में इतने लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल आया शून्य, अभी और बढ़ेगा आंकड़ा..

Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से 60 लाख उपभोक्ताओं का बिल जीरो आया है। आने वाले समय में काफी ज्यादा बढ़ेगा यह आंकड़ा.. 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी तैयारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में नीतीश सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बड़ा बदलाव लेकर आया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब राज्य के 60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आया हो और ऊर्जा विभाग का कहना है कि अगस्त महीने में और बिलों के साथ यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जुलाई में इस योजना की घोषणा की थी, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। यह योजना 1 अगस्त से लागू है लेकिन जुलाई के बिलों से ही इसका लाभ शुरू हो गया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 अगस्त को वर्चुअल संवाद में उपभोक्ताओं को इस योजना के फायदे बताए हैं। ऊर्जा विभाग के अनुसार अब तक 80 लाख बिजली बिल बांटे गए हैं, जिनमें से 60 लाख का बिल शून्य रहा है। नालंदा, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों की महिलाओं ने इस योजना के लिए आभार जताया है, यह कहते हुए कि बचत का पैसा वे बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों में लगाएंगी। विभाग का अनुमान है कि शेष बिलों में भी जीरो बिल की संख्या काफी बढ़ेगी।


इधर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि राज्य के 1.87 करोड़ उपभोक्ताओं में से 1.67 करोड़ परिवारों का बिल शून्य आएगा, क्योंकि उनकी मासिक खपत 125 यूनिट से कम ही है। सरकार इस योजना पर 20,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है, जिसमें प्रति उपभोक्ता 1000 रुपये की लागत आ रही है। यह योजना न केवल आर्थिक राहत दे रही है बल्कि इसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार का मास्टर स्ट्रोक तक माना जा रहा है।


इस दौरान बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिजली के दुरुपयोग से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बिजली का सदुपयोग करें और बिना जरूरत लाइट जलाने से बचें। योजना का लाभ सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले 60 लाख उपभोक्ता भी शामिल हैं। सरकार अगले तीन वर्षों में सोलर पैनल लगाकर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना पर भी काम कर रही है।