ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में की तोड़फोड़

BETTIAH: बेतिया के अरेराज में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी हंगामा मचाया। घटना के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर न

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में की तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के अरेराज में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी हंगामा मचाया। घटना के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों को समझाने पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में तोड़फोड़ की और घंटों सड़क जाम कर दिया।


मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद के पुत्र उमाशंकर प्रसाद (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमाशंकर सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया।


आक्रोशित लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। मौके पर सदर एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी सहित तीन थानों की पुलिस पहुंची हुई है। सदर एसडीपीओ ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। घटना अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग स्थित जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला कर्पूरी चौक की है।


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और कार चालक और कार में सवार लोगों को मारने के लिए दौड़े लेकिन तभी दुकानदारों ने ड्राइवर और कार में सवार लोगों को अपनी दुकान में घुसाकर शटर बंद कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई। 

रिपोर्ट- संतोष कुमार