ब्रेकिंग
सहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायासहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बताया

Bihar News: भैंस चराने जा रहे चरवाहे की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के सारण जिले में NH 722 पर तेज रफ्तार ट्रक ने भैंस चराने जा रहे चरवाहे नागेश्वर राय को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। भैंस भी गंभीर रूप से घायल। ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले के भेलदी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। कटसा पंचायत के कटसा गांव निवासी 52 वर्षीय नागेश्वर राय जो अपनी भैंस चराने जा रहे थे, वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में नागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह हादसा कटसा राधे कृष्ण मंदिर के पास सुबह के समय हुआ, जब नागेश्वर राय रोज की तरह अपनी भैंस लेकर चराने जा रहे थे। अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले भैंस को टक्कर मारी और फिर नागेश्वर को कुचल दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक चालक फरार हो चुका था। नागेश्वर की पत्नी वीरमति देवी शव देखकर मूर्छित हो गईं, जबकि उनकी बेटियां शोभा कुमारी और सोनी कुमारी शव से लिपटकर रोने लगीं। इस दुखद घटना से कटसा गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल छा गया।


भेलदी थाना अध्यक्ष हरे राम कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। स्थानीय लोगों में ट्रक चालक के खिलाफ गुस्सा था क्योंकि पिछले एक पखवाड़े में इस मार्ग पर कई लोगों की जान जा चुकी है। कटसा पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश कुमार गुप्ता और वर्तमान मुखिया गौतम कुमार साह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर भीड़ को शांत किया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार ट्रक चालक को जल्द पकड़ा जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई होगी।


रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह