ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

Bihar Crime News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाला अपराधी धराया, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Bihar Crime News: इस अपराधी की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी, हत्या के मामले में भी यह अपराधी वांछित था. अन्य मुक़दमे भी थे दर्ज.

Bihar Crime News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ था। घटना बसनही थाना क्षेत्र के इजमाईल संथाली टोला की है। इसको लेकर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीते 3 अप्रैल को बसनही थाना की पुलिस ने जब बाईक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 


इस हमले में चौकीदार राजेंद्र पासवान गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो ईलाजरत हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान मधेपुरा निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। नीतीश मधेपुरा जिले का 50 हजार का इनामी अपराधी है। वह एक हत्या के मामले में वांछित था। गिरफ्तार अपराधी से दो अर्धनिर्मित देसी कट्टे, एक देसी कट्टा, मोटरसाईकिल, मोबाईल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया गया है। 


उसकी निशानदेही पर मकई के खेत से एक और देसी कट्टा तथा कारतूस मिला है। गिरफ्तार नीतीश के खिलाफ चौसा और पुरैनी थाने में कई मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। फरार दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई है। 


वहीं, घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी ने घायल चौकीदार से अस्पताल में मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है। इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी लगातार जारी है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता