ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR NEWS: राशन डीलर निकला झोलाछाप डॉक्टर, श्रृंगार की दुकान में चला रहा था क्लिनिक

गरीबों के बीच अनाज वितरण करने का काम सरकार ने डीलरों को दे रखा है। लेकिन एक डीलर अनाज बांटते-बांटते डॉक्टरी का काम करने लगा। बिना डिग्री के वह लोगों का इलाज कर रहा था। श्रृंगार के दुकान में अपना क्लिनिक चला रहा था। तभी इसकी सूचना...

BIHAR
झोला छाप डॉक्टर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: बांका के रजौन में फर्जी तरीके से एक श्रृंगार दुकान में चल रहे क्लिनिक को प्रशासनिक अधिकारियों ने सील किया है। जबकि क्लिनिक से झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की है। रजौन के चिकित्सका पदाधिकारी के आवेदन पर झोलाछाप डाक्टर सह मिर्जापुर के खैरा निवासी योगेश ठाकुर पर केस दर्ज किया है। उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


जानकारी के अनुसार योगेश ठाकुर गैरकानूनी तरीके से एक क्लिनिक चला रहा था। पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर निवासी गौतम शर्मा के मकान पर श्रृंगार वाटिका और गिफ्ट सेंटर के आड़ में चिकित्सा गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की। श्रृंगार दुकान को सील कर दिया गया है। साथ ही संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की गई है।


जानकारी के अनुसार योगेश ठाकुर जन वितरण प्रणाली विक्रेता भी है। जो जन वितरण प्रणाली विक्रेता के अलावे गैर कानूनी तरीके से चिकित्सा कार्य में संलिप्त था। राशन डीलर का काम करने के अलावे वो लोगों का इलाज एक श्रृंगार दुकान में बने क्लिनिक में बैठकर किया करता था। इस बात की जानकारी मिलते ही एसडीओ अविनाश कुमार ने छापेमारी की जहां क्लिनिक से काफी मात्रा में दवाईयां बरामद किया गया । एसडीओ ने बताया कि गैर कानूनी तरीके से क्लिनिक का संचालन हो रहा था। अब राश डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता