ब्रेकिंग
शराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर रुकेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 2 महीने तक लाखों यात्रियों को मिलेगा लाभ

Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर होगा पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव, 4 सितंबर से 15 नवंबर तक कोलकाता-लालकुआं रूट पर यात्रियों को मिलेगा लाभ। दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल भी दिसंबर तक..

Bihar News
पूजा स्पेशल ट्रेन
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कोलकाता और लालकुआं के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बिहार के झाझा स्टेशन पर भी ठहराव लेगी, जिससे जमुई जिले के लोगों को दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के समय घर आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। लालकुआं से कोलकाता जाने वाली ट्रेन नंबर 05060 4 सितंबर से 13 नवंबर 2025 तक चलेगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 05059 6 सितंबर से 15 नवंबर 2025 तक संचालित होगी। हालांकि, 27 सितंबर को वापसी ट्रेन का संचालन नहीं हो सकेगा।


ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं से हर गुरुवार को सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, वापसी ट्रेन 05059 कोलकाता से हर शनिवार को सुबह 5:00 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। झाझा पर ठहराव से जमुई और आसपास के जिलों के यात्री आसानी से चढ़-उतर सकेंगे। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। टिकट पीआरएस काउंटर या IRCTC वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं।


इसके अलावा दानापुर से बेंगलुरु के बीच भी दिसंबर तक दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन नंबर 03251 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 31 अगस्त से 29 दिसंबर 2025 तक हर रविवार और सोमवार को दानापुर से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन बिहार के यात्रियों के लिए दक्षिण भारत जाने का सुविधाजनक साधन बनेगी। रेलवे ने त्योहारी रश को ध्यान में रखते हुए कई अन्य स्पेशल ट्रेनें भी घोषित की हैं, इनमें शामिल हैं हावड़ा-रक्सौल और आसनसोल-पटना जो बिहार के विभिन्न जिलों को कवर करेंगी।


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों से बिहार के लाखों यात्रियों को फायदा होगा और भीड़ प्रबंधन के लिए इनमें अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा सकते हैं। त्योहारों के समय यात्रा करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे IRCTC ऐप पर स्टेटस चेक करें और समय पर बुकिंग करें।