ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Bihar News: पूजा घर में सोई छठव्रती की धारदार हथियार से हत्या, सुबह में भगवान सूर्य को नहीं दे सकी अर्घ्य

BETTIAH: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान किसी तरह की आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से अपराधी डरते है। अपराधियों में यह डर प्रवेश कर गया है कि यदि छठ में कुछ भी गलत किये

Bihar News: पूजा घर में सोई छठव्रती की धारदार हथियार से हत्या, सुबह में भगवान सूर्य को नहीं दे सकी अर्घ्य
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BETTIAH: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान किसी तरह की आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से अपराधी डरते है। अपराधियों में यह डर प्रवेश कर गया है कि यदि छठ में कुछ भी गलत किये तो छठी मईया उसे सबक सिखा देगी उसे कतई माफ नहीं करेगी। इसी डर की वजह से अपराधी छठ पर्व में गलत करने से पहले लाख बार सोचता है।


जिसके कारण चार दिवसीय इस पर्व के दौरान अपराधिक वारदातों में कमी आ जाती है। लेकिन कुछ बदमाशों को इन सब बातों पर भरोसा नहीं है इसलिए वो बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते हैं। ताजा मामला बेतिया का है कि जहां छठ जैसे महान पर्व में छठ व्रती की ही धारदार हथियार के काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।


छठ में व्रती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसे भी इस घटना की खबर मिली वो छठव्रती के घर पर पहुंचने लगे। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और हत्यारों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पुलिस से करने लगे। घटना बेतिया की है जहां अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को देकर घर में सो रही छठ व्रती को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया पिऊनी बाग की है जहां अपराधियों ने सोये अवस्था में आधी रात को छठ व्रती को काटकर हत्या कर दी। 


घटना उस वक्त की है जब सुबह में अर्घ्य देने की सभी तैयारी कर छठ व्रति और परिवार वाले सोने चले गये। तभी अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर कमरे में सो रही छठ व्रती को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जब परिजन छठ घाट पर जाने के लिए उठे तो पूजा घर में सो रही छठव्रती को उठाने गये तो देखा कि उनकी किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतका की पहचान बसवरिया निवासी निड्डू सिंह की पत्नी मधुबाला सिंह के रूप में की गई है। 


बता दें कि बेतिया में छठ व्रत कर रही एक महिला ने संध्या के अर्घ्य दे कर अपने घर आई लेकिन सुबह के भगवान भास्कर को अर्घ्य नही दे सकीं । क्योंकी रात में ही महिला को बदमाशों ने मौत की नींद सुला दी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतिका के पति ने बताया कि बड़े ही धूमधाम से छठ पूजा मनाया जा रहा था और पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ संध्या का अर्घ्य देकर आई थी। और सभी लोग सो गए तभी आधी रात में अपराधियों ने कमरे में सो रही मेरी पत्नी को धारदार हथियार से सर पर वार कर दिया जिससे उसकी की मौत हो गई। वहीं मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं। बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि बेतिया के बसवरिया में मधुबाला सिंह नाम की एक महिला को अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर दिया है जिससे महिला की मौत हो गई हैं।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। वही एफएसएल की टीम डॉग स्क्वाड को बुलाया गया हैं। हर एक बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं । बहुत जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट