ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजाबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजा

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में गोलीबारी; एक युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पारु में जमीनी विवाद में चंद्रिका राय और शंकर राय के बीच गोलीबारी, शंकर का पुत्र भोला कुमार घायल। पुलिस ने घायल को SKMCH रेफर किया, जांच शुरू..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र में एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। शुक्रवार सुबह दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पारु थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में शुक्रवार सुबह पुराने जमीनी विवाद को लेकर चंद्रिका राय और शंकर राय के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें शंकर राय के पुत्र भोला कुमार घायल हो गए। गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पारु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भोला कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए पारु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए SKMCH (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) रेफर कर दिया गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था। शुक्रवार सुबह यह विवाद हिंसक हो गया। पुलिस ने बताया कि कोई भी कानून हाथ में नहीं ले सकता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल पर कैंप कर जांच शुरू कर दी है। 


रिपोर्ट: मनोज कुमार