ब्रेकिंग
पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar News: बिहार में MBBS डॉक्टर की आत्महत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस और FSL की टीम

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 25 वर्षीय डॉ. आशुतोष कुमार चन्द्र ने ड्यूटी से लौटने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस और एफएसएल जांच में जुटे, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 25 वर्षीय डॉ. आशुतोष कुमार चन्द्र ने देर रात अपने घर में बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। यह घटना शुक्रवार देर रात माड़ीपुर जैतपुर कॉलोनी में हुई।


डॉ. आशुतोष हाल ही में एक निजी अस्पताल में ड्यूटी में शामिल हुए थे, वह कल ड्यूटी के बाद घर लौटे। उन्होंने परिजनों के साथ रात का खाना खाया और अपने कमरे में चले गए, जहां वे पढ़ाई करते थे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां आशुतोष खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास एक बंदूक और कमरे में खून के छींटे बिखरे थे।


आशुतोष ने एमबीबीएस पूरा करने के बाद पीजी की पढ़ाई शुरू की थी। एएसपी टाउन सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार, वह तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार