ब्रेकिंग
छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावछात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलाव

Bihar News: CSP संचालक से 5 लाख लूट गन्ने के खेत में छिपे अपराधी, पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद फ़िल्मी अंदाज में करवाया सरेंडर

Bihar News: मोतिहारी के रामगढ़वा में CSP संचालक से 5 लाख की लूट के बाद अपराधी गन्ने के खेत में छिपे। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 घंटे में लाइव सरेंडर कराया। लूटा गया बैग बरामद।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पखनहिया मुसहरी गांव में अपराधियों ने CSP संचालक और हुंडी कारोबारी से 5 लाख रुपये से अधिक की लूट कर ली। जिसके बाद अपराधी गन्ने के खेत में छिप गए, लेकिन पुलिस ने 3 घंटे की घेराबंदी के बाद उन्हें फ़िल्मी अंदाज में लाइव सरेंडर करवाया।


यह घटना मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पखनहिया मुसहरी गांव में हुई है। अज्ञात अपराधियों ने बंदूक दिखाकर एक CSP संचालक और हुंडी कारोबारी से 5 लाख रुपये से अधिक की राशि से भरा बैग लूट लिया। लूट के बाद अपराधी गन्ने के खेत में भागकर छिप गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला किया, जिसके जवाब में अपराधियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।


ग्रामीणों की सूचना पर रामगढ़वा थाना पुलिस सहित अन्य थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं और गन्ने के खेत की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। पुलिस ने माइक के जरिए अपराधियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद अपराधियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने लूटा गया बैग बरामद कर लिया है। रामगढ़वा थाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी शिनाख्त व अन्य संलिप्त लोगों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


रिपोर्टर: सोहराब