ब्रेकिंग
चिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदीचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी

Bihar News: बिहार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार..

Bihar News: मोतिहारी के जेल गेट के पास तेज रफ्तार बाइक ने 7 वर्षीय आदित्य कुमार को कुचला, मौके पर मौत। चालक फरार..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में जेल गेट के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम आदित्य कुमार की मौत हो गई है। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


यह हादसा गुरुवार सुबह मोतिहारी के जेल गेट के पास हुआ। मृतक आदित्य कुमार, ओल्हा नवादा फतुहा निवासी रामबाबू शाह का 7 वर्षीय पुत्र था। रामबाबू जेल गेट के पास सत्तू की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आदित्य अपने पिता की दुकान के सामने खड़ा था, तभी मजुराहा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद बाइक चालक राजा बाजार की ओर फरार हो गया। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक न केवल तेज रफ्तार में था बल्कि खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से जेल गेट और आसपास के क्षेत्रों में लापरवाह ड्राइविंग की शिकायत करते रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह हादसा महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालयों के पास हुआ है।


इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए। लोगों ने जेल गेट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त, स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। 


आदित्य के पिता रामबाबू शाह और परिवार सदमे में हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार, आदित्य चंचल और होनहार बच्चा था और उसकी मौत ने परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम