ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

Bihar News: निकाह के बाद होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, दूल्हे के रिश्तेदार की चली गई जान

Bihar News: Bihar के मधुबनी में निकाह के दौरान फायरिंग में 18 वर्षीय किशोर इफ्तेखार कौशर की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू की है.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: सुशासन वाले बिहार में बेलगाम दबंग और अपराधी खुशी और जश्न के मौके को भी मातम में बदल दे रहे हैं. मधुबनी से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. निकाह यानि शादी के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी. इसमें दूल्हे के एक रिश्तेदार की जान चली गई.


निकाह के बाद हर्ष फायरिंग

मधुबनी में शादी की शहनाइयों के बीच जश्न की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब हर्ष फायरिंग के दौरान 18 वर्षीय किशोर इफ्तेखार कौशर की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई. ये घटना शुक्रवार की रात मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया गांव में घटी, जहां शादी का जश्न देखते ही देखते मातम और चीख-पुकार में तब्दील हो गया.


निकाह में मातम 

घटना महपतिया गांव के वार्ड संख्या 4 की है। गांव के मो. नेहाल की बड़ी बेटी की शादी थी, जिसकी बारात दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव से आई थी. निकाह की रस्म पूरी हो चुकी थी और मेहमानों को भोज भी परोसा जा चुका था. शादी का जश्न अपने चरम पर था — पटाखे फोड़े जा रहे थे, ढोल बज रहे थे और मेहमान नाच-गाने में मशगूल थे.


इसी बीच जश्न मनाने के लिए बंदूक और रायफल से  फायरिंग शुरू कर दी गई.  रायफल से निकली एक गोली महपतिया गांव के ही वार्ड 5 निवासी मो. मसीउल्लाह के 18 वर्षीय बेटे इफ्तेखार कौशर उर्फ लाला के सिर में जा लगी. गोली सिर को चीरती हुई आर-पार निकल गई और इफ्तेखार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा और दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है.


एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि निकाह में फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.


गांव में मातम और आक्रोश

शादी की खुशी के इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.  मृतक इफ्तेखार को दूल्हे का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.  परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक परंपरा पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.