ब्रेकिंग
शराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Bihar News: बिहार में यहां BDO के साथ मारपीट, हिरासत में लिए गए 2 भाई

Bihar News: लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आए दो भाइयों का कर्मियों से विवाद, बीडीओ मंजुल मनोहर सहित दो घायल.

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आए दो सगे भाइयों का कर्मियों से विवाद हो गया और फिर यह मारपीट में बदल गया। इस दौरान बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया है।


शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में मानो गांव के दो भाई, शिवम कुमार और हिमांशु कुमार चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आए थे। इस दौरान उनकी निर्वाचन कार्य में लगे एक शिक्षक से कहासुनी हो गई, जो फिर हाथापाई में बदल गई। बीच-बचाव करने आए बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर सूर्यगढ़ा थाने ले गई। घायल हिमांशु कुमार का उपचार सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।


एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि बीडीओ ने घटना की जानकारी दी है। विवाद निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षक से शुरू हुआ, जिसमें बीच-बचाव के दौरान बीडीओ चोटिल हो गए। अगर बीडीओ द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी जाती है तो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।


वहीं, शिवम कुमार ने बताया कि उनकी रेलवे में टेक्निकल ग्रेड में नौकरी लगी है और वे सोमवार को चेन्नई जाने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आए थे। उनका आरोप है कि कार्यालय कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है।


घटना के बाद बीडीओ और प्रखंड के अन्य पदाधिकारी व कर्मी सूर्यगढ़ा थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि दोनों भाइयों को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास भी चल रहा है।


रिपोर्टर: सुनील कुमार, लखीसराय