ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंताबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंता

Bihar News: 8 लाख खर्च होने के बावजूद अधूरा पड़ा खेल का मैदान, भ्रष्ट ठेकेदार के कारनामें की अब होगी जांच

Bihar News: कैमूर के कुदरा में बहेरा पंचायत के खेल मैदान का निर्माण अधूरा, 8 लाख रुपये खर्च के बाद भी रनिंग ट्रैक और कोर्ट में पानी भरा। डीडीसी ने जांच का आश्वासन दिया..

Bihar News
मैदान की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने हर पंचायत में बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने का वादा किया था, लेकिन कैमूर के कुदरा प्रखंड में बहेरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनांव में बना खेल मैदान अब भी अधूरा पड़ा है। 8 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद बच्चे यहां खेलने को तरस रहे हैं।


बिहार सरकार ने मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन कुदरा प्रखंड के बहेरा पंचायत में बने खेल मैदान की स्थिति दयनीय है। ठेकेदार ने 8 लाख रुपये की निकासी कर ली, लेकिन रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट और वॉलीबॉल कोर्ट अधूरे हैं। रनिंग ट्रैक में बारिश का गंदा पानी जमा है क्योंकि बिना मिट्टी भरे निर्माण कार्य किया गया।


प्रधानाध्यापक राधेश्याम राम ने इस बारे में बताया, “यह मैदान मनरेगा के तहत बनाया गया था, जिसमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल फील्ड और रनिंग ट्रैक की योजना थी। लेकिन सब कुछ अधूरा छोड़ दिया गया। पहले समतल मैदान में बच्चे खेल लेते थे, अब पानी भरने से खेलना मुश्किल हो गया है। हम चाहते हैं कि इसे बच्चों के खेलने लायक बनाया जाए।”


वहीं कैमूर के डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा, “हमें इस मामले की जानकारी मिली है। खेल मैदान अधूरा है और इसकी जांच जल्द होगी। ठेकेदार को इसे ठीक करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है।”


स्थानीय लोग और स्कूल प्रशासन ठेकेदार की लापरवाही पर कार्रवाई और मैदान को पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं। सरकार के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पूरा होने का यहाँ के बच्चों को बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा कि इस बारे में आगे कितनी तत्परता से कार्रवाई की जाती है।


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण