ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Bihar News: करंट लगने से छठ व्रती महिला की दर्दनाक मौत, गेहूं सूखाने के दौरान हुआ हादसा

BEGUSARAI: बेगूसराय में करंट की चपेट मे आने से एक छठ व्रती महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत के डफ

Bihar News: करंट लगने से छठ व्रती महिला की दर्दनाक मौत, गेहूं सूखाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में करंट की चपेट मे आने से एक छठ व्रती महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर पंचायत के डफरपुर पश्चिम गांव की है।


मृतका की पहचान डफरपुर पंचायत के डफरपुर पश्चिम वार्ड- 5 के रहने वाले फूलेना सिंह की 50 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। मृत महिला के परिजन ने बताया कि रेखा देवी छत पर गेहूं सूखा रही थी। उसी वक्त पक्षी को भगाने के क्रम में करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।


परिजनों ने बताया कि उनके छत के ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार गया हुआ है। उन्होंने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि तार को हटाने के लिए कई बार शिकायत भी थी लेकिन विभाग के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। अगर बिजली विभाग के द्वारा यह तार हटा लिया गया होता तो आज इस तरह की घटना नहीं होती।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही नावकोठी थाने की पुलिस ने पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छठ महापर्व में छठ वर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही गांव में मातम छा गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता