ब्रेकिंग
Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश

Bihar News: गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद एक्शन में सीएम नीतीश, DGP और ADG को किया तलब; जमकर लगाई फटकार

Bihar News: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने डीजीपी और एडीजी को तलब कर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार बढ़ती अपराध की घटनाओं ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पटना में सरेआम कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने डीजीपी और एडीजी मुख्यालय को सीएम हाउस में तलब किया और उनके साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित संकल्प में डीजीपी एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। लापरवाही बरतनेवाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।


बैठक में मुख्यमंत्री को डीजीपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हुई हत्या के संबंध में डीजीपी से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध के कारणों की पूरी जांच कर दोषी की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। यदि आपराधिक घटना के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाय और जांचोपरांत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।


समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध करनेवाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाय। उन्होंने कहा कि घटित आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान कार्यों में तेजी लाये और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन पूरी मुश्तैदी से कार्य करें।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता