ब्रेकिंग
नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा

Bihar News: डबरा नदी में डूबने से 16 वर्षीय युवक की मौत, मातम में बदली महापर्व की खुशियां

Bihar News: छपरा के टेढ़ा गांव में छठ घाट की सफाई के दौरान डबरा नदी में डूबने से 16 वर्षीय सुशांत कुमार की मौत। परिवार में छाया मातम, विधायक और राजद प्रत्याशी ने दी सांत्वना..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: छठ महापर्व की तैयारियों के बीच सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के टेढ़ा गांव में एक दुखद घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। यहां डबरा नदी में छठ घाट की सफाई के दौरान 16 वर्षीय सुशांत कुमार की डूबने से मौत हो गई है।


टेढ़ा गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह उर्फ मुना सिंह के 16 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार अपने दोस्तों के साथ डबरा नदी के छठ घाट पर सफाई करने गए थे। सफाई के दौरान वह नदी में डुबकी लगाकर झाड़-झंखाड़ निकाल रहे थे, तभी वह गहरे पानी में डूब गए और बाहर नहीं निकल सके।


सुशांत के दोस्तों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। करीब दो घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने सुशांत का शव नदी से बरामद किया। इसुआपुर थाना पुलिस और अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। सुशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की सूचना मिलते ही वर्तमान विधायक जनक सिंह मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। राजद प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।  


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह