ब्रेकिंग
Bihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगे

Bihar News: दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ बिहार का लाल, 4 माह पूर्व ही हुई थी शादी

Bihar News: सारण के बेला शर्मा टोला के छोटू शर्मा जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी रेंजर्स से मुकाबले में शहीद। चार माह पहले हुई थी शादी, परिवार में छाया मातम..

Bihar News
शहीद जवान छोटू शर्मा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले के जवान छोटू शर्मा जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। चार माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। इस खबर से उनके परिवार में मातम छा गया है लेकिन साथ ही गांववासी उनके बलिदान पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं।


जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान छोटू शर्मा सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के बेला पंचायत के बेला शर्मा टोला के रहने वाले थे, उन्होंने रविवार को पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मुकाबले में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। छोटू की चार माह पहले ही शादी हुई थी और उनकी पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी पूरी तरह नहीं उतरा था।


छोटू के पिता स्वर्गीय रमेश शर्मा का पहले ही निधन हो चुका है। चार भाइयों में तीसरे नंबर के छोटू ने भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा का जिम्मा उठाया था। अपने कर्तव्य के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया।


शहीद होने की खबर मिलते ही छोटू के परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांववासी छोटू के साहस और बलिदान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारी परिवार के संपर्क में हैं।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह