ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

Sugar Theft: बिहार में अब चीनी लूटकांड से मची सनसनी, गायब हो गई सैकड़ों बोरियां, कई गिरफ्तार

Sugar Theft: बिहारशरीफ के मामू-भगीना मोड़ पर चीनी लूटकांड! ट्रक से 600 बोरी चीनी गायब, 3 आरोपी गिरफ्तार। ड्राइवर भी साजिश में शामिल।

Sugar Theft
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Sugar Theft: बिहारशरीफ में एक ऐसा लूटकांड हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया। 26 अप्रैल की रात, दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ पर एक ट्रक लावारिस हालत में मिला। देखते ही देखते खबर फैली कि ट्रक में लदी 600 बोरी चीनी, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये थी, गायब हो चुकी थी। ट्रक का ड्राइवर भी कहीं नजर नहीं आया। बिहार पुलिस ने फौरन हरकत में आकर इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया और तीन लोगों को धर दबोचा है। यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं, क्योंकि इस लूट में ड्राइवर की भी मिलीभगत थी।


बात शुरू हुई जब बिहारशरीफ के बिचली खंदक मोहल्ले के व्यवसायी सत्येंद्र कुमार ने दीपनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने गोपालगंज से 600 बोरी चीनी मंगवाई थी, जिसे 24 अप्रैल को ट्रक नंबर BR 28P 9700 से बिहारशरीफ भेजा गया था। 25 अप्रैल को ड्राइवर ने फतुहा पहुंचने की बात कही, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। अगली सुबह ट्रक मामू-भगीना मोड़ पर खाली मिला। सत्येंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि यह लूट एक सोची-समझी साजिश थी।


इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 मई को पटना से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें खाजेकला थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट के सत्यप्रकाश राय, आलमगंज के जल्ला रोड के प्रदीप कुमार और गुलजारबाग के चैलीटांड के राकेश कुमार शामिल हैं। राकेश तो पटना के गल्ला व्यवसायी गोलू कुमार का भाई निकला, जिसने इस चोरी की साजिश रची। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चीनी को फतुहा से अलग-अलग ठिकानों पर भेजा गया था। पुलिस ने इनके पास से 55 बोरी चीनी बरामद कर ली है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि बाकी चीनी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


इस लूटकांड के बाद लोग हैरान हैं कि इतनी बड़ी चोरी को इतनी सफाई से कैसे अंजाम दिया गया। जबकि पुलिस की तेजी की भी तारीफ हो रही है, क्योंकि एक हफ्ते के भीतर ही उन्होंने इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया। देखना दिलचप्स होगा कि बाकी की चीनी बोरियां बरामद करने में प्रशासन को कितना समय और लगता है।