ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bihar News: बिहार में यह क्या हो रहा है? आरा में अतिक्रमण हटाने गईं महिला मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट, बाल पकड़कर पटका...कपड़े भी फाड़े

Bihar News: आरा में अतिक्रमण हटाने गई महिला मजिस्ट्रेट सह आरा सीओ पल्लवी गुप्ता के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट की है। उनके बाल पकड़कर सड़क पर पटका गया और कपड़े फाड़ दिए गए।

Bihar News
आरा में अतिक्रमण हटाने गईं महिला मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट, बाल पकड़कर पटका...कपड़े भी फाड़े
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के आरा से है, जहां अतिक्रमण हटाने गई महिला मजिस्ट्रेट सह आरा सीओ पल्लवी गुप्ता के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट की है। हद तो ये है कि उनके बाल पकड़कर उन्हें सड़क पर पटका गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए। बीच बचाव करने वाले सुरक्षा गार्ड्स पर भी लोगों ने हमला कर दिया। इसके बावजूद सीओ ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़कर दो मंजिला मकान को गिरवाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया।


खबरों के मुताबिक जिला मुख्यालय के सरदार पटेल बस पड़ाव के पास कायमनगर जीरो माइल मुख्य सड़क के किनारे से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई महिला मजिस्ट्रेट सह आरा सीओ के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट की। सीओ पल्लवी गुप्ता के बाल पकड़ कर सड़क पर पटकते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। बीच बचाव करने वाले सुरक्षा गार्ड्स पर भी लोगों ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस सब के बावजूद सीओ मौके पर डटी रहीं। सीओ ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ते हुए दो मंजिला मकान को गिरवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।


आपको बता दें कि कई दिनों से यहां पर तनाव चल रहा था और दबंग अतिक्रमणकारियों ने शनिवार को जेसीबी पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद भी बिना पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल के मंगलवार को फिर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंच गई थी। सदर सीओ मौके पर मौजूद थीं। जैसे ही दो मंजिला मकान को जेसीबी से गिराया जाने लगा, तब उस घर के कुछ पुरुष और महिला सदस्यों ने सीओ पर हमला कर दिया। उन्हें मारपीट कर सड़क पर गिराने के साथ उनके कपड़े फाड़ दिए गए। बचाव में उतरे सुरक्षा बलों से भी हाथापाई की गई।  बाद में सभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तब बलपूर्वक अतिक्रमणकारियों को हटाया गया।  

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता