ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

Bihar News: बिहार में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन दुकानें जलकर हुईं राख; पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलसे

Bihar News: बिहार के बेतिया में मझौलिया बाजार चौक पर मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। धमाके से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं और एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलस गए। घटना में करीब दस लाख की क्षति हुई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया के मझौलिया प्रखंड मुख्यालय के बाजार चौक पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चीनी मील के बाबू क्वार्टर के सामने एक मिठाई की दुकान में एक के बाद एक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलस गए और तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिठाई दुकानदार बृजलाल साह का पुत्र संदीप साह सुबह मिठाई बना रहा था, तभी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की आशीष कुमार की मिठाई दुकान और सुरेश साह की किराना दुकान भी जल गईं। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


इस दौरान मझौलिया थाना में पदस्थापित अग्निशमन वाहन चालक अविनाश कुमार और दो ग्रामीण मनीष कुमार उर्फ मोनू व जितेंद्र साह झुलस गए। सभी घायलों को सीएचसी मझौलिया लाया गया, जहां से पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया। घटना में लगभग दस लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता