ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

Bihar News: पटना की तर्ज पर इन 18 जिलों में भी 'अंचल' का होगा गठन, नीतीश सरकार ने DM से मांगा प्रस्ताव, जानें पूरा मामला....

बिहार सरकार ने पटना नगर निगम के मॉडल पर 18 जिलों के नगर निगम क्षेत्रों में अंचल गठन का फैसला लिया है। नगर विकास विभाग ने संबंधित जिलों के डीएम से आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर प्रस्ताव मांगा है, ताकि शहरी प्रशासन और सुविधाओं में सुधार लाया जा सके।

बिहार नगर निगम अंचल गठन, पटना मॉडल अंचल, नगर विकास विभाग बिहार, 18 जिलों के डीएम, अंचल प्रस्ताव बिहार, शहरी प्रशासन सुधार, नगर निगम अंचल व्यवस्था, पटना अंचल प्रणाली, बिहार सरकार शहरी विकास
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के 18 जिलों के डीएम को पत्र लिखा गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव ने इन जिलाधिकारियों से अंचल गठन को लेकर प्रस्ताव मांगा है. पटना नगर निगम को मॉडल मानते हुए इन जिलाधिकारियों से अंचल का प्रस्ताव भेजने को कहा है कि ताकि जल्द से जल्द नगर निगम क्षेत्रों में अंचल का गठन किया किया जा सके.

नगर विकास विभाग ने राज्य के 18 नगर निगमों में पटना की तर्ज पर अंचल गठन का फैसला लिया है. अंचलों की संख्या आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर तय होगी. इसके लिए विभागीय सचिव अभय कुमार सिंह ने नालंदा, भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुंगेर, गया, पूर्णिया, कटिहार, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर और सहरसा के डीएम को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगा है. 

नगर विकास विभाग का मानना है कि अंचल गठन से प्रशासनिक कार्यों का विकेंद्रीकरण होगा, जिससे योजनाओं की गुणवत्ता और कार्यान्वयन में सुधार आएगा. प्रत्येक अंचल में कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारी तैनात होंगे जो अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे. नीतीश सरकार ने फैसला लिया है कि यह व्यवस्था पटना में पहले से लागू छह अंचलों की तरह होगी. पटना में पहले से स्थापित अंचल व्यवस्था को मॉडल मानकर अन्य निगमों में भी इसे लागू किया जाएगा. इस कदम से शहरी क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन, जलापूर्ति और ड्रेनेज जैसी सुविधाएं बेहतर होंगी.