ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: नदी में डूबने से बाप-बेटा की दर्दनाक मौत, मछली मारने के दौरान हादसा

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां नदी में डूबने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की दोपहर बाप-बेटा मछली मारने के लिए काव नदी में उतरे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में

बिहार: नदी में डूबने से बाप-बेटा की दर्दनाक मौत, मछली मारने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां नदी में डूबने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार की दोपहर बाप-बेटा मछली मारने के लिए काव नदी में उतरे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को जबतक नदी से बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के काव नदी की है।


मृतक बाप-बेटे की पहचान बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र के गोसाई मोहल्ले निवासी 42 वर्षीय संजय सोनी और उनके 16 साल के बेटे अनमोल सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर संजय सोनी अपने बेटे अनमोल के साथ मछली मारने के लिए काव नदी गया था। इस क्रम में अनमोल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। संजय सोनी डूबते हुए बेटे अनमोल को बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए और दोनों की डूबने से मौत हो गई।


इस घटना के बाद नदी के पास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग नदी के पास पहुंच गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद मृतक बाप-बेटा के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें