ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

बिहार : मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने को लेकर हुआ विवाद, मामा ने भांजे को उतार दिया मौत के घाट

GOPALGANJ : बिहार का गोपालगंज हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। इस बार जो मामला सामने आया उसमें एक पेंटर की हत्या कर दी गई है वो भी महज 500 रु

 बिहार : मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने को लेकर हुआ विवाद, मामा ने भांजे को उतार दिया मौत के घाट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार का गोपालगंज हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। इस बार जो मामला सामने आया उसमें एक पेंटर की हत्या कर दी गई है वो भी महज 500 रुपए को लेकर। हालांकि, इस पेंटर की हत्या करने वाला अपराधी अरेस्ट हो चूका है। अपराधी मृत युवक का दोस्त ओर मामा बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, पेंटर अनिल महतो कपरपुरा में काम करता था। उसका मामा भी साथ में ही काम करता था। घटना के दिन भी दोनों काम करके लौट रहे थे। तभी रास्ते में श्यामपुर के पास मोटरसाइकिल में पांच सौ रुपये का पेट्रोल लेने को लेकर विवाद हुआ था। पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद घर पहुंचने से पहले मेघु महतो ने अपने एक अन्य सहयोगी जो की मृत युवक का दोस्त बताया जाता है उसके साथ मिलकर भांजे अनिल महतो की हत्या कर दी। इसके बाद जब आस - पास के लोगों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने इस घटना की सुचना पुलिस को दी। 


वहीं, पुलिस ने हत्या के 24 घंटे बाद ही मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल, मोटरसाइकिल, चप्पल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी के अनुसार हत्या के बाद आरोपी मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गया। हालांकि,  पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्ष्मीना देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर की। जिसके बाद पुलिस की तफ्तीश में घटनास्थल पर खून से सना दो जोड़ी चप्पल और चाकू मिला। पुलिस को बाद में पता चला कि वो इस हत्या ममाले में आरोपी मेघु और उसके साहयोगी का था। 


इधर, एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि,गिरफ्तार अपराधी मेघु महतो और मृतक अनिल महतो कपरपुरा में पेंटर का काम करते थे। दोनों के बीच मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने को लेकर विवाद हुआ तो इसी में मामा ने अपने ही भांजे की हत्या कर दी। पुलिस कुछ सबुत के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। मृतक का कथित मामा मेघु और उसके सहयोगी ने ही घटना का अंजाम दिया था. हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।