ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया

बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित

खनन विभाग की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 24 खनन योद्धाओं को अवैध बालू पकड़ने पर पुरस्कृत किया गया और राज्य में अब तक 3,252 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खनन विभाग की उपलब्धियों और राजस्व वसूली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभाग ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ने वाले 24 खनन योद्धाओं को 5-5 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिहार में ओवरलोडिंग और अवैध खनन लगभग बंद हो गया है, इसलिए केवल ट्रैक्टर ही पकड़े गए।


खनन योद्धाओं का सम्मान सुरक्षित तरीके से किया गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके विवरण सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। विजय सिन्हा ने बताया कि भोजपुर जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूला गया, और राज्य के 10 जिलों ने अपने लक्ष्यों से ज्यादा राशि प्राप्त की है। अब तक 3,252 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला जा चुका है और उम्मीद है कि साल के अंत तक यह 3,800 करोड़ रुपये के लक्ष्य तक पहुंच जाएगा।


उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने घाट सरेंडर किया है, उन्हें फिर से वह घाट नहीं दिया जाएगा। सरेंडर किए गए घाटों को नए लोगों को आवंटित किया जाएगा। 23 मार्च को रोहतास में 3 और गया में 1 बड़े माइंस का टेंडर संपन्न हुआ। गोपालगंज में हाल ही में हुई घटना की शिकायत मिलने पर दोषी पदाधिकारियों और थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है और प्रमाण मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।


टैग्स