ब्रेकिंग
नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग

बिहार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना : राजधानी में एक साथ मिले 28 मरीज, अलर्ट मोड पर सभी हॉस्पिटल

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को राज्य में अब तक के सबसे अधिक मरीज मिले है

बिहार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना : राजधानी में एक साथ मिले 28 मरीज, अलर्ट मोड पर सभी हॉस्पिटल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को राज्य में अब तक के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। जिसमें से सबसे अधिक मरीज राजधानी पटना से हैं। पटना से एक साथ 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वही पूरे बिहार में शनिवार को 46 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 108 हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के बेलछी, मनेर, एग्जीबिशन रोड, बेली रोड, पटेलनगर, गोसाईं मठ, खाजपुरा, सुल्तानगंज, पीएमसीएच, पोस्टल पार्क, कुर्जी, राजीवनगर, नाला रोड, गर्दनीबाग, सरिस्ताबाद, हुमाद गली, नून का चौराहा आदि इलाके से कुल 28 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिससे राजधानी में लोगों के अंदर थोड़ा डर का माहौल बन गया है। हालांकि, ये सभी संक्रमित मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।


वहीं, राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के तरफ से सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था रखी गई है। हालांकि, अभी एक भी मरीज भर्ती नहीं है। 


इसके आलावा राज्य में बढ़ते मरीज की संख्या को ध्यान में रख स्वास्थ विभाग का कहना है कि, अब लापरवाही ठीक नहीं है। अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। जिला अस्पतालों या पीएचसी में भी संदिग्ध मरीज आने पर जांच कराने और सूचित करने का निर्देश दिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, लगातार खांसी, गले में खरांस और लगातार बुखार रहना कोरोना अथवा स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। टीका ले चुके लोगों को भी कोविड प्रॉटोकॉल का पालन करना चाहिए। ऐसे कई केस आए हैं जिनमें टीका की दोनों डोज लेने के बाद भी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। इसलिए सभी लोगों के सावधानी बरतना जरूरी है।