ब्रेकिंग
नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग

बारूद के ढेर पर बसा सहरसा का मुख्य बाजार! वर्षों से संचालित पटाखों की दुकानें और गोदाम में अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप

बिहार के सहरसा में दीपावली से पहले डीबी रोड स्थित पटाखों की दुकानों और गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी की। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। घनी आबादी वाले बाजार में पटाखों के भंडारण को लेकर

बिहार न्यूज
भारी मात्रा में पटाखे बरामद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दीपावली से पहले सहरसा के मुख्य बाजार डीबी रोड में पटाखों की दुकानों और गोदामों पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान और भारी संख्या में पुलिस बल ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं।


बताया जा रहा है कि डीबी रोड में कई वर्षों से पटाखों की दुकानें और गोदाम संचालित हो रहे हैं। ऐसे में घनी आबादी वाले मुख्य बाजार में पटाखों का कारोबार किसकी निगरानी में चल रहा था, यह बड़ा सवाल है।


मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखों का भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। अगर इन दुकानों या गोदामों में आग लगती है, तो जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


दीपावली को देखते हुए पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब यह देखना होगा कि छापेमारी में बरामद पटाखों के मामले में पुलिस क्या कानूनी कार्रवाई करती है और कारोबार से जुड़े लोगों के पास जरूरी लाइसेंस व सुरक्षा संबंधी अनुमति थी या नहीं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता